उन्नाव, फरवरी 8 -- गंजमुरादाबाद। दुकान मालिक की बहन को एक किराएदार बहला कर भगा ले गया। पीड़ित ने नगदी व जेवर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ही अन्य गांव निवासी युवक उसके मकान में पिछले 2 सालों से दुकान चलाता था। 7 फरवरी की शाम को उसकी 17 वर्षीय बहन को वह बहला कर कही भगा ले गया, जो अपने साथ 50 हजार रुपये की नगदी तथा लाखों रुपये कीमत के जेवर लेकर चली गई है। पीड़ित ने एक फोन नंबर भी पुलिस को बताया है। कहा है कि आरोपी का नंबर घटना के बाद से बंद है। दुखी भाई ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों में चर्चा है कि आरोपी युवक अक्सर दुकान मालिक के घर पर ही रहता था तथा युवक का द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.