किराएदार के गोदाम का ताला तोड़ा, एफआईआर दर्ज
अयोध्या, मई 14 -- अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली नगर के साहबगंज चौकी क्षेत्र में रामपथ पर मौजूद एक गोदाम की कब्जेदारी को लेकर विवाद हो गया। यहां आरोप है भवन जुड़े एक पक्ष से पति पत्नी ने गोदाम का ताला तोड़कर सामान बाहर रख दिया। जिसके जमकर हंगामा हुआ। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर हंगामे को शांत कराया। मामले में किराएदार ने मकान मालिक पति पत्नी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साहबगंज के रहने वाले निशीश जायसवाल ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि सीमा व उसके पति कुलवंत सिंह ने उसके गोदाम का ताला तोड़कर उसमें रखा समान बाहर रख दिया। जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ में विपक्षियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। मामले में बीएनएस की धारा 331(3), 352, 351(3), 324(4) के तहत कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है。 यह भी पढ़ें- दो माह पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.