किराएदार के खिलाफ थाने में शिकायत, मदद की गुहार
मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगम्बरपुर में मकान मालिक से मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की है। इस संबंध में मकान मालिक की बहू निशा कुमारी ने बुधवार को थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। उसने मकान खाली कराने में मदद मांगी है।थाने में दिए आवेदन में निशा ने बताया है कि उसने अपना कमरा शीला सिंह, पति विजय कुमार सिंह को दो वर्षों के लिए किराए पर दिया था। आरोप है कि शीला सिंह का पुत्र विकास कुमार अक्सर शराब के नशे में धुत होकर घर में हंगामा, शोर-शराबा और गाली-गलौज करता है। जब मकान मालकिन ने इसका विरोध किया तो विकास ने उनके ससुर की हत्या करने और घर पर अवैध कब्जा करने की धमकी दी।पीड़िता का अरोप है कि किराएदार पिछले तीन-चार माह से न किराया दे रहा और न बिजली बिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.