हरिद्वार, फरवरी 26 -- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, कबाड़ियों एवं घरेलू नौकरों के सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। गुरुवार को इस ही क्रम में कनखल थाने की पुलिस ने चंद्रपुरम सोसाइटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा कुल 35 व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने पर एक मकान मालिक के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए Rs.10,000 का कोर्ट चालान किया। इसके अतिरिक्त 8 व्यक्तियों के ढाई सौ रुपए के चालान कर दो हजार की राशि चालान के रुप में वसूली। पुलिस द्वारा क्षेत्र के मकान मालिकों को अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों एवं बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही किरायेदारों, फड़-ठेली संचालको...