हापुड़, मार्च 21 -- पुलिस द्वारा अब नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में किरायेदार और नौकरों का सत्यापन अब जरूरी हो गया है, जिसको लेकर पुलिस लोगों को जागरूक भी करेगी। यह कदम अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के मद्देनजर उठाया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि अपराधिक घटनाओं को प्रभावी ढंग में रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस ने घरेलू नौकरों समेत किराएदारों का सत्यापन करने की योजना तैयार की है। उन्होंने बताया कि यह आशंका रहती है कि घनी आबादी वाले इलाकों में अपराधी किस्म के लोग किराये पर रहने लगते हैं, जो मौका पाकर अपराधिक घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। सत्यापन न होने के कारण मकान मालिक को भी ऐसे किराएदारों की गतिविधियों के विषय में कोई जानकारी नहीं हो पाती है। उन्होंने बताया कि सर्किल के तीनों थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा ...