अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। किराएदारों से बिजली बिल वसूली में पारदर्शिता और निर्धारित दरों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी उपभोक्ता, विशेषकर किराएदारों से मनमाने ढंग से अधिक दरों पर बिजली शुल्क वसूलना नियमों के विरुद्ध है। ऐसी शिकायतें मिलने पर संबंधित मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने मकान मालिकों और किराएदारों से अपील करते हुए कहा है कि अधिकृत मीटर व तय दरों के अनुसार ही बिजली उपयोग और भुगतान सुनिश्चित करें, जिससे विवाद की स्थिति न बने। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए हेल्पलाइन और स्थानीय कार्यालय सक्रिय रखे गए हैं। इधर, बिजली विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को उनके ...