संतकबीरनगर, मार्च 2 -- बस्ती, निज संवाददात। बस्ती शहर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण कस्बों व गांवों में काफी किरायेदारी है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से किरायेदारों के सत्यापन को देखें तो सत्यापन कराना ही भूल जा रहे हैं, जबकि सत्यापन बेहद जरूरी है। साल दर साल बसावट और विकास दायरा बढ़ रहा है। इस कारण किरायेदारी भी खूब बढ़ रही है। अब पुलिस विभाग किराएदारों के सत्यापन को सक्रिय हो गई। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर पूरे जिले में किराएदारों के वेरीफिकेशन का अभियान चलाया जाएगा। साथ ही मकान मालिकों को भी इस बात के लिए जागरूक किया जाएगा कि किसी भी व्यक्ति को मकान किराए पर देने के साथ ही उसकी सूचना संबंधित चौकी या थाने पर देते हुए वेरीफिकेशन जरूर करा लें। साथ ही नौकरी या फिर प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मियों के भी वेरीफिकेशन को लेकर पुलिस ने सक्र...