किराएदारी विवाद में होटल मालिक और संचालक में मारपीट, तीन घायल
इटावा औरैया, मार्च 7 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मानिकपुर मोड़ के पास स्थित एक होटल में शुक्रवार देर रात किराएदारी को लेकर होटल मालिक और संचालक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के बलबीर नगर निवासी शिवम ने पुलिस को तहरीर देकर होटल मालिक जालिम सिंह और उसके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित शिवम का कहना है कि उसने मानिकपुर मोड़ के पास स्थित होटल को किराये पर लिया था। एग्रीमेंट अभी बाकी है उसके बाद भी विवाद करके मारपीट की गई। मारपीट में सौरभ यादव, संदीप यादव व अंकुर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। दूसरी ओर होटल मालिक जालिम सिंह ने होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने का विरोध करने पर विवाद किया गया। पुलिस ने शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.