किरन के आरोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम
कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- मंझनपुर। चरवा के चकसहाबउद्दीनपुर गांव की किरन पाल की मौत के जिम्मेदार पिता-पुत्र की गिरफ्तारी न होने पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने इनाम घोषित किया है। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया है। इसी के साथ एसपी ने गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।चकसहाबउद्दीनपुर गांव की किरन पाल ने पांच अप्रैल को अरई सुमेरपुर गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। किरन के पिता त्रिलोकीनाथ पाल व उसके परिजनों को गांव के ही बब्बू यादव व उसके भाई राजेंद्र यादव व राजेंद्र के बेटे ओम प्रकाश यादव ने खेत में मवेशी जाने पर मारापीटा था। साथ ही जमकर अपमानित किया था। इससे किरन क्षुब्ध हो गई थी और आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में चरवा थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी बब्बू य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.