पाकुड़, अप्रैल 3 -- प्रखंड के शिवरामपुर पंचायत के किरता गांव स्थित हाटपाड़ा में लंबे समय से बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के अथक प्रयासों से यहां 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिससे गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई है। खजूरडांगा पंचायत अंतर्गत गोबिंदपुर गांव में शुक्रवार को केंद्रीय कमेटी सदस्य सह युवा नेत्री उपासना मरांडी के पहल पर 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि उपासना मरांडी के सक्रिय प्रयास से ट्रांसफार्मर लगाया जाना संभव हो सका। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण उन्हें कई दिनों तक अंधेरे में रहना पड़ता था। इस समस्या के कारण दैनिक जीवन ब...