बिजनौर, सितम्बर 3 -- परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए जिला बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से गुरुवार को बीआरसी किरतपुर में मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 50 बच्चों का नामांकन किया गया, जिनमें से 24 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए। वहीं, मानसिक मंदता, श्रवण बाधित एवं दृष्टि बाधित बच्चों समेत करीब 16 बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।गुरूवार को बीएसए सचिन कसाना के निर्देश पर बीईओ सूर्यकांत गिरि एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा लियाकत अली की देखरेख में बच्चों का मेडिकल असेसमेंट आयोजित किया गया। कैंप में सीएमओ कार्यालय की चिकित्सक टीम बाल रोग विशेषज्ञ डा. सत्येंद्र कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. रजनीश कुमार शर्मा और फिजियोथैरेपिस्ट सैयद फरहत अली ने जांच की। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: अब हर बच...