किरतपुर में हंगामा करते तीन पियक्कड़ पकड़े गए
दरभंगा, मई 23 -- ललन खैधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर बाजार में शराब पीकर हो हल्ला करनेवाले तीन पियक्कड़ों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जमालपुर थाना के पुअनि विजय कांत मिश्र ने बताया कि पकड़े गये पियक्कड़ों में सदानंद यादव, सरोज यादव, दोनों साकिन किरतपुर थाना जमालपुर तथा लालू यादव साकिन नीमा थाना घनश्यामपुर जिला दरभंगा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि तीनों पियक्कड़ को मेडिकल जांच के पश्चात न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.