किरतपुर के युवक की कश्मीर में हत्या, पार्क में मिला शव
बिजनौर, मई 1 -- बिजनौर। जनपद के किरतपुर थाना निवासी एक युवक की कश्मीर में हत्या कर दी गई। गुरुवार दोपहर उसका शव पम्पारा क्षेत्र के एक पार्क में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। किरतपुर थाना के मोहल्ला अफगानान निवासी 35 वर्षीय इमरान पुत्र स्वर्गीय मुख्तार कश्मीर में रहकर फर्नीचर का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह करीब 12 दिन पहले ही अपने घर से कश्मीर गया था और वहां अपने फुफेरे भाई अमीर हसन के साथ एक कमरे में रह रहा था।परिजनों के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे इमरान ने अपने भाई से पंत चौक तक टहलने की बात कही और कमरे से निकल गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। गुरुवार दोपहर उसका शव पम्पारा क्षेत्र के एक पार्क में पड़ा मिला। इमरान की जेब में मिली डायरी पर लिखा नंबर से उसकी शिनाख्त हुई। मौके से इमरान का मोबाइल फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.