नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- पूर्व आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी ने कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रदर्शनों में पुलिसवालों को आरोपों से बचने के उपाय सुझाए हैं। बेदी ने कहा कि प्रदर्शनों के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ काम करने और उनका नेतृत्व करने के लिए बॉडी कैम से लैस महिला पुलिसकर्मियों को तैनात करना एक समझदारी भरा कदम होगा। साथ ही, ऐसे सभी प्रदर्शनों की सीसीटीवी या अन्य कैमरों के जरिए रिकॉर्डिंग की जानी चाहिए। बेदी ने कहा कि अभी से तैयारी शुरू कर दें। उपकरणों की खरीद, प्रशिक्षण, तैनाती और कंट्रोल रूम के जरिए रिकॉर्डिंग की समीक्षा की व्यवस्था करें। फुटेज को सुरक्षित रखें। इसके अलावा, पुलिस बलों के पास मौजूद 'फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी' (चेहरा पहचानने वाली तकनीक) का भी इस्तेमाल करें। इससे कई तरह के बेबुनियाद आरोपों को रोका जा सकेगा, क्योंकि अधिकारियो...