किरठल के गेटकीपर ने युवक को ट्रेन की चपेट में आने से बचाने को दे दी जान
बागपत, अगस्त 15 -- बागपत। तमिलनाडु के तंजावुर जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। गोपुरराजपुरम रेलवे फाटक पर ड्यूटी पर तैनात किरठल थाना रमाला जिला बागपत निवासी रेलवे के गेटकीपर की एक युवक को ट्रेन की चपेट में आने से बचाने के प्रयास में मौत हो गई। इस घटना में जिस युवक को बचाने की कोशिश गेटकीपर ने की थी, हादसे में उसकी भी मौत हो गई। गेटकीपर की मौत होने की जानकारी जैसे ही परिजनों मिली, तो उनमें कोहराम मच गया। परिजन शव लाने के लिए तमिलनाडु रवाना हो गए है। किरठल गांव निवासी राहुल तमिलनाडु के पापनासम के पास गोपुरराजपुरम रेलवे फाटक पर गेटकीपर के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार की रात करीब 11:45 बजे उन्होंने एक युवक को रेलवे ट्रैक की ओर जाते देखा। ट्रेन को आता देख राहुल उसे बचाने के लिए दौड़े और ट्रैक से हटाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान दोनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.