किरठल आत्महत्या प्रकरण: जेठ-जेठानी पर मुकदमा, तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला
बागपत, जुलाई 16 -- बागपत। थाना क्षेत्र के किरठल गांव में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के जेठ और जेठानी के खिलाफ उत्पीड़न और जमीन में हिस्सा न देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। घटनास्थल से पुलिस को मृतका का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। सुल्तानपुर जनपद निवासी नन्हे ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन संजू का विवाह सात वर्ष पूर्व किरठल निवासी देवीलाल सिंह के साथ हुआ था। पति की मृत्यु के बाद संजू अपने छह वर्षीय बेटे भगत उर्फ यश उर्फ बंटू के साथ जेठ अजित और जेठानी ज्योति के घर पर रह रही थी। आरोप है कि दोनों उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। पैतृक जमीन में भी उसका अधिकार नहीं दिया। इसी उत्पीड़न से परेशान होकर संजू ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस को मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.