रांची, दिसम्बर 22 -- रांची, संवाददाता। डाकघरों में आम लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई कियोस्क मशीनों का पूरा लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है। कारण यह है कि ये कियोस्क मशीनें डाकघर के भीतर लगाई गई हैं, जिससे इनका उपयोग केवल डाकघर के सीमित कार्य समय में ही हो पा रहा है। जबकि, इन मशीनों का उद्देश्य लोगों को बिना कतार में लगे तेज और आसान सेवाएं उपलब्ध कराना था। राजधानी रांची के जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) और डोरंडा डाकघर में कियोस्क मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कियोस्क में डिजिटल पेमेंट का विकल्प होने से छुट्टे पैसों की भी कोई परेशानी नहीं होती और ग्राहक स्वयं ही कुछ ही मिनटों में अपनी बुकिंग कर सकते हैं। लंबी कतार लगने की जरूरत नहीं कियोस्क मशीनों की सबसे बड़ी खासियत यह ह...