नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नए साल का आगाज होने जा रहा है और साल 2025 हमें अलविदा कह रहा है। कियारा आडवाणी ने इस साल की अपनी खास यादों को एक सोशल मीडिया पोस्ट में संजोते हुए पोस्ट कर दिया है। कियारा आडवाणी ने अपनी लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट में अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा और बेटी सरायाह मल्होत्रा के साथ बिताए खास लम्हों को साझा किया है। साथ ही उन्होंने अपनी मां का लिखा वो लेटर भी फैंस को दिखाया है, जो उन्होंने अपनी बेटी को तब लिखा जब मां बनने के बाद वो पहली बार शूटिंग सेट पर वापसी कर रही थीं।कियारा आडवाणी की मां का लिखा लेटर कियारा आडवाणी ने एक डायरी के पन्ने पर लिखे गए इस लेटर की तस्वीर पोस्ट की है। लेटर में कियारा आडवाणी की मां ने लिखा, "मेरी प्यारी कियारा। हमारी नन्हीं परी को दुनिया में लाने के बाद कल तुम पहली बार सेट पर जाने वाली हो। और एक दम...