लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर के विजयंत खंड स्थित मिनी स्टेडियम में सोमवार से आइटा टैलेंट सीरीज अंडर-12 (बालक एवं बालिका वर्ग) टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। 17 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग के शुरुआती दौर के मुकाबले खेले गए। पहले दिन कियान मूलचंदानी (उत्तर प्रदेश) ने अपने पहले मैच में अद्विक जैन (उत्तर प्रदेश) को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अभिराज राजपूत (उत्तर प्रदेश) और अजमीत सिंह (उत्तर प्रदेश) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अभिराज ने पहला सेट 6-1 से जीता, लेकिन दूसरा सेट 2-6 से हार गए। यह भी पढ़ें- छात्रावास में दाखिले के लिये 15 अप्रैल से शुरू होंगे केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर अंत में उन्होंने 6-4 से निर्णायक सेट जीतकर मैच अपने नाम किया। आरव वर्मा (उत्तर प...