नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- उत्तर कोरिया ने रविवार को एक के बाद एक दो मिसाइलें दागकर कोरियाई प्रायद्वीप में फिर तनाव बढ़ा दिया। पहली मिसाइल पूर्वी तट के वोनसन इलाके से दोपहर करीब 3 बजे छोड़ी गई। यह करीब 450 किलोमीटर तक गई। इसके सिर्फ तीन घंटे बाद प्योंगयांग ने एक और अज्ञात प्रक्षेप्य दाग दिया। यानी कुछ ही घंटों में उत्तर कोरिया ने दो बार अपनी मिसाइल क्षमता का प्रदर्शन किया। वहीं, दक्षिण कोरिया और जापान ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। दोनों देशों का कहना है कि इससे इलाके की शांति और सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में समुद्र की ओर एक वस्तु दागी है, जो बैलिस्टिक मिसाइल लगती है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उत्तर कोरिया ने संभवतः एक बैलिस...