पीलीभीत, जुलाई 16 -- बीसलपुर। किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने अमेरिका मुक्त व्यापार फ्री टेड समझौते को तत्काल रद्द किए जाने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया। बीसलपुर में राष्ट्रीय किसान मजदूर कार्यकर्ता केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में अपने हाथों में नारों से लिखी पटिकाएं लेकर तहसील कार्यालय पर जा धमके। कार्यकर्ताओं ने अमेरिका मुक्त व्यापार फ्री टेड समझौते को तत्काल रद्द किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर एसडीएम न्यायिक लाल सिंह यादव के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में मंडल अध्यक्ष गुल्लू पहलवान, शेख अली, दिलबाग सिंह, करनैल सिंह, जगदीश प्रसाद, सफैली अली, लखविंदर सिंह, अभिलास गंगवा, रामपाल कश्यप, नत्थू लाल, हारून ...