चम्पावत, मार्च 3 -- चम्पावत में किमतोली-रौसाल सड़क में डामर और सुधारीकरण कार्य के लिए 12 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिली है। सड़क ठीक होने से 20 गांव की दस हजार की आबादी को लाभ मिल सकेगा। इस सड़क के डामरीकरण की मांग क्षेत्रीय जनता की ओर से लंबे समय से की जा रही थी। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के दौरान भी ग्रामीणों ने डीएम मनीष कुमार के समक्ष सड़क निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई थी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि शासन ने सुधारीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति दी है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...