चम्पावत, अप्रैल 27 -- सतीश जोशी, चम्पावत। पुल्ला गुमदेश उप तहसील का मुख्यालय किमतोली में होगा। इस संबंध में शासन ने अधिसूचना जारी की है। पूर्व में यहां गुरेली में उप तहसील स्थापित की जानी थी। उत्तराखंड शासन के राजस्व अनुभाग एक ने जनपद चम्पावत की उप तहसील पुल्ला गुमदेश के मुख्यालय परिवर्तन के संबंध में अधिसूचना जारी की है। नए आदेश के तहत अब उप तहसील पुल्ला गुमदेश का मुख्यालय किमतोली में होगा। इससे पहले मुख्यालय गुरेली में तय किया गया था। यह निर्णय प्रशासनिक सुगमता और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बता दे कि पुल्ला गुमदेश उप तहसील की स्थापना 31 जनवरी 2015 को छीड़ाखाल को मुख्यालय बनाकर किया गया था। यह भी पढ़ें- हीट वेव से बचाने को एडवाइजरी जारी जिसके पश्चात संशोधन कर मुख्यालय गुरेली स्थानांतरित किया गया। वर्तमान अधिस...