चम्पावत, मार्च 14 -- लोहाघाट के गुमदेश क्षेत्र के भीम पादुका किमतोली में आगामी 20 मार्च से सात दिनी संगीतमय श्रीराम कथा होगी। महंत रामगिरी बाबा महाराज ने बताया कि कथा का प्रवचन व्यास नकुल पंत करेंगे। बताया कि 20 मार्च को सुबह आठ बजे नित्य पूजन होगा। अपरान्ह दो बजे से कथा। बताया कि 27 मार्च को हवन यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन मे राम गिरी महाराज, राजेंद्र गिरी जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...