आगरा, अप्रैल 10 -- रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर आयोजित किया। इसमें छात्रों को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की किफायती पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। संयुक्त शिक्षा निदेशक डा मुकेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर में अधिकृत प्रकाशकों की पुस्तकें निर्धारित कम मूल्य पर दी गईं। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पुस्तक सेट खरीदे। अभिभावकों ने भी संतोष जताया। अगला शिविर 13 अप्रैल को एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत में होगा। प्रधानाचार्य डा अनिल वशिष्ठ का सहयोग रहा। व्यवस्था मानवेंद्र शर्मा, राजमोहन शर्मा, विनीत त्यागी, सतीश त्यागी, शैलेंद्र शर्मा और अजय गालव ने संभाली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...