बरेली, नवम्बर 30 -- किप्स सुपर मार्केट पर खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए नमूने की प्रयोगशाला रिपोर्ट में रोस्टेड काजू नमकीन के पैकेट पर गलत लेबलिंग को लेकर की गई है। 13 सितंबर 2024 को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी ने राजेंद्र नगर स्थित किप्स सुपर मार्केट से रोस्टेड काजू नमकीन का नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा था। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि रोस्टेड काजू नमकीन के पैकेट पर जानकारी सही नहीं दी गई थी। उत्पाद पर अंकित विवरण और पैकेट की लेबलिंग वास्तविक सामग्री और गुणवत्ता से मेल नहीं खा रही थी। रिपोर्ट के आधार पर एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने आदेश जारी करते हुए किप्स सुपर मार्केट पर तीन लाख रुपये का अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.