फतेहपुर, जून 23 -- चौडगरा। कल्याणपुर थाना के चौडगरा कस्बे में गुप्ता होटल के सामने मंगलवार देर शाम हंगामा हो गया। किन्नरों के एक समूह ने छेड़छाड़ के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन शुरु कर दिया। एक फैक्ट्री कर्मी ने अपने कुछ साथियों के साथ बीते दो-तीन दिनों से एक किन्नर को परेशान कर रहे था। उसके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। इससे परेशान होकर किन्नर ने अपनी लीडर को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर किन्नरों की टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगी। सड़क पर हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। साथ ही उसके अन्य साथियों को भी पकड़कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। पुलिस की कार्रवाई और आश्वासन के बाद किन्नर समुदाय के...