किन्नर से छेड़छाड़ के बाद युवक की जमकर पिटाई
सीवान, मई 4 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तेनुआ मोड़ स्थित नवका टोला में शुक्रवार की रात आई बारात के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में हंगामा हो गया। नाच के दौरान कुछ युवकों द्वारा किन्नर नर्तकियों के साथ छेड़छाड़ किए जाने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि शनिवार की अहले सुबह किन्नर नर्तकियों ने दूल्हन पक्ष के एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। बताया गया है कि बारात में आए आर्केस्ट्रा के दौरान नाच रही किन्नर नर्तकियों के साथ कुछ युवकों ने अभद्र व्यवहार किया। इससे नाराज होकर किन्नर सुबह होते-होते उन्होंने एक युवक को निशाना बनाकर पिटाई कर दी। थानाध्यक्षके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.