किन्नर समाज ने विहिप नेता पर लगाए गंभीर आरोप
बिजनौर, मई 14 -- कस्बा झालू में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े नेता ज्ञानेश्वर सिंह पर किन्नर समाज ने छेड़छाड़, धमकी और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। किन्नरों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। गुरुवार को किन्नर गुरू मुस्कान चौधरी अपने साथ काफी संख्या में किन्नरों को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। एसपी को दिए ज्ञापन में मुस्कान चौधरी ने आरोप लगाया कि 3 मई 26 की शाम करीब छह बजे ग्राम गौंसपुर के पूर्व प्रधान ने उन्हें फोन कर नूरपुर रोड स्थित सरदार जी के ढाबे पर बुलाया था। मुस्कान के मुताबिक वहां पहले से विहिप नेता ज्ञानेश्वर सिंह अपने साथियों के साथ मौजूद था। आरोप है कि ज्ञानेश्वर ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं और अलग ले जाकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्हें धमकाते हुए झालू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.