धनबाद, अगस्त 17 -- झारखंड प्रदेश किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष छम छम देवी के जामाडोबा स्थित आवास से रविवार को शिष्यों का जत्था सुल्तागंज के लिए रवाना हुआ। सभी शिष्यों ने प्रस्थान से पहले छम छम देवी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद जत्थे ने फुसबंगला शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। बोल बम, हर हर महादेव के नारों से पूरा मंदिर भक्तिमय हो गया। निर्मला किन्नर ने बताया कि जामाडोबा से जत्था पहले सुल्तानगंज जाएगा। वहां से जल उठाकर देवघर में बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक किया जाएगा। जत्थे में निर्मला किन्नर, काजल किन्नर, विभा किन्नर, नैना किन्नर, कलावती किन्नर, अनीता किन्नर, सावित्री किन्नर, खुशबू किन्नर, निधि किन्नर, दीपिका किन्नर, सोनी किन्नर और मुन्ना कुमार साहनी आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...