किन्नर विवाद में अपहरण और जबरन दासी बनाने के प्रयास का मुकदमा
फतेहपुर, जून 28 -- थरियांव। थाना पुलिस ने किन्नरों के दो गुटों के बीच मारपीट, अपहरण और जबरन दासी बनाने के प्रयास के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पक्का तालाब निवासी करीना किन्नर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जून की सुबह उनका समूह शादी समारोह में बधाई देने के लिए टेकसारी बुजुर्ग गांव गया था। आरोप लगाया कि वहां सविन उर्फ श्रेया किन्नर अपने साथी रीना उर्फ धर्मेंद्र व दो अन्य लोगों के साथ पहुंची और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद चारों आरोपित उनके साथियों को जबरन वाहन में बैठाकर किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव ले गए। वहां कमरे में बंद कर मारपीट की गई और उन्हें दासी बनाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान पीड़ित किसी तरह जान बचाकर वहां से निकले और घटना की जानकारी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.