सासाराम, मार्च 21 -- शिवसागर, एक संवाददाता। बिहार दिवस व चैत्र रामनवमी के उपलक्ष्य में गिरधरियां में शुक्रवार रात चैता गायन छात्र नवयुवक संघ के सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें किन्नर बबिता सागर ने कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीत से की। इसके बाद पारंपरिक चैता गीत महुआ बिनन हम ना जाइब हो रामा देवरा के सांगवा... आदि पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मनोज पांडेय ने भी एक से बढ़कर एक पारंपरिक गीत गाए। कमेटी सदस्यों द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुखिया अशोक भारद्वाज ने कहा कि गांवों से पारंपरिक चैता गीत विलुप्ति के कगार पर है। लेकिन यहां के कमिटी सदस्यों ने पारंपरिक चैता गीत का कार्यक्रम आयोजित कर युवा पीढ़ी को जागरूक करने का काम किया है। अध्यक्षता अमन कुमार व संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया। मौके पर दीपक यादव...