बेगूसराय, जून 26 -- बिहार के बेगूसराय में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। एक युवक एक किन्नर पर ऐसा फिदा हुआ कि परिवार, समाज और दोस्तों की परवाह छोड़कर उसके साथ सात फेरों के बंधन में बंध गया। प्यार के आगे समाज और परिवार दोनों को झुकना पड़ा। पति-पत्नी अपने घर में खुश हैं और इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पति एक डांस पार्टी में काम करता है। एक कार्यक्रम के दौरान दोनों के बीच 2022 मुलाकात हुई थी। मोबाइल से बात और मुलाकातों का सिलसिला ऐसा चला कि दोनों जिंदगी भर के लिए एक हो गए। दिल लगी दीवार से तो हूर क्या चीज है। बेगूसराय के विकास ठाकुर ने सुशीला नाम की किन्नर(मादा) से शादी करके सच साबित कर दिया। जानकारी के मुताबिक युवक विकास कुमार ठाकुर बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सजात का निवासी है। उसके पि...