किन्नर ने लगाया गाली व धमकी देने का आरोप
भदोही, जून 3 -- औराई। राजापुर घोसिया निवासी रीना किन्नर ने मंगलवार को औराई थाने में तहरीर देकर विपक्ष पर गाली और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला संज्ञान में आने के बाद औराई पुलिस जांच शुरू कर दी है। रीना ने कहा कि मंगलवार को विपक्ष के लोग घर पर चढ़ आए और गाली देने लगे। इसका विरोध किया तो मनबढ़ मारपीट करने पर आमदा हो गए। साथ ही धमकियां भी देते रहे। विपक्ष के इस कृत्य से हम लोग डरे और सहमें हुए हैं। ऐसे में मामले की निष्पक्षता से जांच करते हुए सख्त कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.