लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- गीता किन्नर ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए गरीब परिवार की बेटी की शादी धूमधाम से कराई। क्षेत्र के डिहुआ गांव में रहने वाले स्व. टुंडी भार्गव की बेटी श्रद्धा देवी की शादी भौव्वापुर खुर्द निवासी राम सेवक के कराई। रामवाटिका धाम में शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक रीति रिवाजों के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी की रस्में पूरी की गईं। बताते चलें कि श्रद्धा देवी के पिता टुंडी भार्गव का बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। उनकी पत्नी राम प्यारी अपनी तीन बेटियों के विवाह को लेकर काफी परेशान थीं। इस की जानकारी समाजसेवी गीता किन्नर को हुई तो उन्होंने विवाह का पूरा जिम्मा उठाते हुए धूमधाम से शादी कराई। गीता किन्नर ने कन्यादान किया। वर व वधू को घरेलू सामान व उपहार सामग्री भें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.