अमरोहा, मार्च 23 -- किन्नर के घर से ताले तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर पुलिस चोर तक पहुंची चुकी है। जल्द ही चोर की गिरफ्तारी व सामान बरामदगी का दावा किया जा रहा है। कस्बे की जामा मस्जिद के नजदीक स्थित किन्नर नन्हीं के घर के ताले तोड़कर चोरों ने शुक्रवार दोपहर सेफ में रखे सोने-चांदी के आभूषण व करीब एक लाख रुपये चोरी कर लिए थे। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की थी। पुलिस ने जामा मस्जिद के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो एक संदिग्ध युवक चोरी की वारदात को अंजाम देता हुआ नजर आया। नन्हीं का कहना है कि शुक्रवार सुबह वह अपनी टीम के साथ संभल स्थित परिचित सीमा के यहां गई थी। चोरी गए सामान की कीमत एक लाख रुपया से अधिक बताई गई थी। तहरीर के आधार पर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.