अमरोहा, मार्च 21 -- ताले तोड़कर किन्नर के घर से नकदी और आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है। जल्द ही चोर की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। कस्बे की जामा मस्जिद के नजदीक स्थित किन्नर नन्हीं के घर के ताले तोड़कर चोरों ने शुक्रवार दोपहर सेफ में रखे सोने-चांदी के आभूषण व करीब एक लाख रुपये चोरी कर लिए थे। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने जामा मस्जिद के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो एक संदिग्ध युवक चोरी की वारदात को अंजाम देता हुआ नजर आया। नन्हीं का कहना है कि शुक्रवार सुबह वह अपनी टीम के साथ संभल स्थित परिचित सीमा के यहां गई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। चोरी गए सामान क...