किन्नर के घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता का आरोप, सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, मई 12 -- नगर मोहल्ले में एक किन्नर के घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता किन्नर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 मई की रात को आरोपी लाठी-डंडे, पाइप और अन्य हथियार लेकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि दरवाजा खुलते ही सभी लोग जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसके शरीर और कमर पर गंभीर चोटें आई हैं।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ आरोपियों ने मारपीट के दौरान अश्लील हरकतें कीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि पीड़िता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.