फिरोजाबाद, मई 29 -- थाना नगला सिंघी क्षेत्र में गुरुवार रात्रि एक किन्नर के गले में पड़ी चेन तोड़कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। नगर के सूर्य नगर निवासी सोनिया किन्नर अपने भाई लवकुश के साथ बाइक द्वारा फतेहाबाद से टूंडला लौट रहा था। रात्रि में बजहेरा के पास से दो बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से सोनिया के गले में पड़ी सोने की चेन को छीन ली और फरार हो गए। किन्नर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सीओ अरुण कुमार चौरसिया और थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा ने पूछताछ की। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...