बलिया, जून 28 -- भीमपुरा। एक किन्नर ने प्रेमी के लिए आत्महत्या करने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस दोनों को साथ लेकर थाने पर पहुंची जहां पर मामला सलट सका। इसके बाद पुलिस ने कथित प्रेमी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। इलाके के शंकरपुरा गांव के पास किराये पर रहने वाले किन्नर आकाश राठौर का इलाके के एक युवक से लम्बे समय से प्रेम सम्बंध था। इसी बीच युवक की शादी हो गयी लिहाजा उसने किन्नर से बातचीत और मेलजोल बंद कर दिया। इसके बाद उसने शनिवार को पुलिस को आत्महत्या करने की धमकी दी। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस किन्नर और उसके प्रेमी को थाने लेकर पहुंची। काफी देर तक हुई पंचायत के बाद युवक ने शादी होने का हवाला देते हुए उसके साथ रहने से इंकार कर दिया। एसओ रंजीत विश्वकर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों ने बातचीत कर मामला सलटा लिया है। हालांकि ए...