किन्नर की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका मिला शव
मिर्जापुर, जुलाई 23 -- पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। किन्नर की हत्या कर पड़री के डगमगपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे गुरुवार की सुबह शव फेंका मिलने से सनसनी फैल गई। उसके चेहरे पर चोट के निशान और मुंह से खून निकल रहा था। सूचना पर पहुंचे एएसपी सिटी नितेश सिंह ने क्राइम ब्रांच व फोरेंसिक टीम संग घटना की जांच की। पुलिस ने मृत किन्नर की भदोही निवासी के रुप में पहचान की है। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा बनी हुई है।
शव की पहचान एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर गांव में ग्रामीणों से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक किनारे एक शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शव एक किन्नर का था। जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है। रेलवे ट्रैक से शव लगभग 20 मीटर दूर था। मृत किन्नर के चेहरे पर चोट के निशान और मुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.