गोरखपुर, सितम्बर 3 -- कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम कस्बे में बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस प्रारंभिक जांच में घटना को आत्महत्या मान रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। युवक की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के कानापार निवासी सोनू (23) पुत्र सूर्यनाथ के रूप में हुई है। वह कौड़ीराम में मुस्कान किन्नर के समूह की गाड़ी चलाता था। बताया जाता है कि सोनू ने तीन माह पहले मुस्कान किन्नर के समूह में रहने वाली शीला किन्नर से शादी की थी। आसपास के लोगों के अनुसार शादी के बाद दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा था।

शादी के बाद के विवाद बुधवार रात भी दोनों के बीच विवाद...