किन्नर और सहयोगी पर जानलेवा हमला, मोबाइल तोड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। निमंत्रण में जा रहे किन्नर और स्कूटी चालक सहयोगी को रोककर कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान किन्नर का मोबाइल टूट गया और चालक अचेत हो गया। पीड़ित ने मामले में सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। कोहंडौर थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी किन्नर अंजली के अनुसार, वह 28 अप्रैल की रात अपने साथी शिवकुमार वर्मा के साथ स्कूटी से निमंत्रण में गहरौली गांव जा रहा था। रास्ते में रॉड और धारदार हथियार लेकर खड़े लोगों ने रोक लिया। दोनों को पीटने लगे। इसमें उसका मोबाइल तोड़ दिया। मारपीट में शिवकुमार बेहोश हो गया। मामले में अंजली किन्नर ने कोहंडौर के चकबुतौली निवासी सुधीर कुमार, सुशील वर्मा, लालजी वर्मा और चार अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले, तोड़फोड़ का केस दर्ज कराया है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.