नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, व. सं.। दक्षिणपुरी इलाके में एक ट्रांसजेंडर और उसके मुंहबोले भाई पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। आंबेडकर नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 24 वर्षीय हर्ष अपने मुंहबोले भाई कुनाल के साथ दक्षिणपुरी में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि वह पहले खानपुर स्थित जेजे कॉलोनी में रहती थी। 12 फरवरी की रात वह गली से जा रही थी। तभी पुराने मकान मालिक सुरेश ने अभद्र टिप्पणी की। विरोध पर हमला कर दिया। कुनाल बीचबचाव करने पहुंचा तो उसे भी घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.