किन्नर आश्रम में रामनवमी पर भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
सहरसा, मार्च 31 -- सहरसा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 बैजनाथपुर स्थित काली मैया मंदिर प्रांगण सह किन्नर आश्रम में रामनवमी के अवसर पर दो दिवसीय विशाल भंडारा का सफल आयोजन किया गया। किन्नर गुरु पल्लवी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के हजारों श्रद्धालुओं, भक्तों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर महाप्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पूर्व विधि- विधान के साथ रामनवमी पूजा- अर्चना की गई तथा पूरे परिसर में कीर्तन-भजन का आयोजन हुआ, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु भक्ति भाव से कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना में भाग लेते नजर आए। इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि भंडारा की पूरी व्यवस्था किन्नर गुरु पल्लवी द्वारा अपने व्यक्तिगत संसाधनों से की गई। उनके इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.