चंदौली, जनवरी 9 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज स्थित खुशबू किन्नर के मकान में ब्लास्ट करने वाले फरार दो आरोपियों पर 25 हजार से इनाम बढ़ाकर 50- 50 हजार कर दिया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ आरोपी नहीं लगे। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज स्थित खुशबू किन्नर के मकान में बीते 22 दिसम्बर की देर रात तेज धमाका हुआ था। जिसमें मकान के पिछले हिस्से की दीवार धाराशाई हो गया और तीन किन्नर लवली,सोनी और मोनी चोटिल हो गई थी। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आये थे। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है, लेकिन इसमें दो मुख्य अभियुक्त विकास सिंह और अभिषेक सिंह अभी तक फरार चल रहे है। एसपी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार इनाम घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.