मिर्जापुर, अप्रैल 21 -- मिर्जापुर, संवादाता l माँ विंध्यवासिनी धाम में किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पहुंचीं l जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने हवन-पूजन कर अपने समाज, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन से श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। दर्शन-पूजन की संपूर्ण प्रक्रिया मंदिर के पुरोहित शिवम् द्विवेदी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, लोग उनसे आशीर्वाद लेने और सेल्फी खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आए। महामंडलेश्वर ने सभी को आशीर्वाद देते हुए सद्भाव और एकता का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...