बागेश्वर, मार्च 5 -- बागेश्वर। बधाई के नाम पर किन्नरों द्वारा मनमानी धनराशि वसूले जाने के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। इस मामले को लेकर नगर पालिका परिषद ने प्रस्ताव पारित कर जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। इसमें किन्नरों को दी जाने वाली धनराशि को निर्धारित करने का निर्णय लेने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में किसी तरह का विवाद न हो। अब पालिका को प्रशासन के निर्णय का इंतजार है। जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में पालिका ने कहा है कि नगर सीमा के अंतर्गत किन्नरों द्वारा उपहार के रूप में मनमानी धनराशि की मांग की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...