आगरा, जून 24 -- आगरा रेल मंडल में ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों को परेशान कर जबरन धनराशि वसूलने तथा न्यूसेंस फैलाने वाले किन्नरों के खिलाफ आरपीएफ का विशेष अभियान जारी है। आरपीएफ कमांडेंट पी.राजमोहन ने बताया कि एक अप्रैल से 20 जून तक 252 मामलों में कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। अभियान के तहत आगरा छावनी स्टेशन पर 95 और मथुरा जंक्शन पर 103 मामलों में कार्रवाई की गई। इसके अलावा मंडल के अन्य स्टेशनों और ट्रेनों में भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...