रामपुर, जनवरी 24 -- मालगोदाम तिराहे पर किन्नरों के बीच हुई मारपीट में पुलिस ने एक किन्नर की तहरीर पर छह किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीन दिन पहले मालमोदाम तिराहे पर हुए विवाद के बाद तहरीर लेकर थाने पहुंची सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला मैगजीन निकट मदीना मस्जिद निवासी किन्नर तान्या ने आरोप लगाया था कि वह 22 जनवरी को अपने चेले किन्नर शिमरन और रानी के साथ मालगोदाम तिराहे पर बधाई लेने गई थी। आरोप है कि तभी शैजी, आलिया, सम्राट, रुबिना, फुरेरी और सोफिया ने शिमरन और रानी को घेर लिया। इसके बाद सभी ने दोनों के साथ मारपीट की। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि मारपीट करने वालों ने वहां पर दुकानों में रखा सामान फेंक दिया। इस मारपीट में रानी और सिमरन घायल हो गई थीं। जिनका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया था। इस मामले में तान्या...